Surya Grahan April 2023 : 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा, क्या भारत में दिखेगा?

Published On: April 19, 2023
Follow Us

Surya Grahan April 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार पहला सूर्य ग्रहण इस साल 20 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख अमावस्या तिथि को लगेगा। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण के दौरान यह भारत में दिखाई नहीं देगा। अतः हमारे देश में सूतक काल मान्य नहीं है। 

वहीं दूसरी ओर सूर्य ग्रहण के दिन कुछ शुभ योग बनेंगे। इस समय मेष राशि में सूर्य बुध के साथ युति होने से सर्वधा सिद्धि योग, बुधादित्य योग और हंस योग सहित कई शुभ योग बनाएंगे। ग्रहण के दौरान सूर्य अश्विनी नक्षत्र में है। आमतौर पर ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है। 

यहाँ दिखेगा सूर्य ग्रहण

खगोलविदों का कहना है कि संकर सौर ग्रहण अत्यंत दुर्लभ हैं, जो 21वीं शताब्दी में केवल 3.1% सौर ग्रहणों के लिए जिम्मेदार हैं। ग्रहण उत्तर पश्चिम केप प्रायद्वीप, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में बैरो द्वीप, पूर्वी तिमोर के साथ-साथ इंडोनेशिया में पापुआ प्रांत के डामर द्वीप के कुछ हिस्सों में दिखाई देने की संभावना है।

अलग-अलग होगा समय

20 अप्रैल को दोपहर 1:30 से 7 बजे (यूनिवर्सल टाइम) के बीच चंद्रमा सूर्य को पार करता हुआ दिखाई देगा। यह ग्रहण बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को देखा जा सकता है। संकर ग्रहण की तरह चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्रहण का सही समय पृथ्वी पर हमारे स्थान के आधार पर अलग-अलग होगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment