Sirsa News : तुरंत भुगतान नहीं किया तो प्रदेशभर की मंडियां बंद कर दी जाएगी, व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की चेतावनी

Published On: April 19, 2023
Follow Us

सिरसा : अनाज मंडी में आढ़तियों की एक आवश्यक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गेहूं का उठान ना होने पर गंभीर चिंता प्रकट की। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मीटिंग के उपरांत गेहूं व सरसों खरीद का जायजा लेते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के कारण मंडियों में गेहूं खरीद का उठान ना होने से मंडियां गेहूं से भरी हुई है। यहां तक की मंडियां गेहूं से भर जाने के कारण किसान की गेहूं मंडियों के बाहर सडक़ों पर पड़ी है।


सरकार में गेहूं व सरसों खरीद के सभी दावे पूरी तरह से फेल सिद्ध हुए

गर्ग ने कहा कि सरकार के गेहूं व सरसों खरीद के सभी दावे पूरी तरह से फेल सिद्ध हुए हैं। गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होने के बाद भी 19 दिन बीत जाने के बाद भी गेहूं खरीद का उठान सिर्फ 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक हुआ है। मंडियों से गेहूं खरीद का उठान ना होने से किसान व आढ़तियों को बड़ी भारी दिक्कत आ रही है। 

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारी पैसे खाने के चक्कर में जानबूझकर गेहूं उठान व गेहूं एफसीआई के गोदामों में उतारने में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। जिसके कारण किसान व आढ़ती बड़ा भारी परेशान है। 

गर्ग ने एसडीएम, डीएम एफसीआई व सरकारी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से गेहूं व सरसों उठाने के लिए कहा और गर्ग ने कहा कि अगर तुरंत प्रभाव से मंडियों में गेहूं व सरसों का उठान नहीं किया तो हरियाणा की मंडियों को बंद कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर कालावाली विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनोहर मेहता, उप प्रधान प्रेम बाजार, सचिव दीपक मित्तल,पूर्व प्रधान हरदीप सरकारिया, व्यापार मंडल के प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, प्रदेश सचिव सुधीर ललित, नरेंद्र सेठी, ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रधान मंजीत सिंह, सतीश अरोड़ा, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार शर्मा, राजेश चडीवालों आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment