Haryana Roadways News : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का बड़ा ऐलान, चालक और परिचालकों का बीमा होगा 50 लाख रुपये का

Published On: April 19, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रयास कर रही है कि चालक और परिचालकों का बीमा भी पुलिस विभाग की तर्ज़ पर 30 लाख की बजाय 50 लाख रुपये का किया जाए। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 1190 परिचालकों की भर्ती जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मूलचंद शर्मा ने यह निर्देश बुधवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि 125 3 (पूरक) मिनी बसें आ चुकी हैं तथा अप्रैल माह के अंत तक 50 एचवीएसी बसें और आ जाएगी। मार्च माह तक विभिन्न डिपो में 404 बसें भेजी जा चुकी हैं तथा इस माह के अंत तक 150 और बसें आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इलैक्ट्रिक बसें भी खरीदी जाएगी।

चार सब-डिपो में ई-टिकटिंग का कार्य पूरा

बैठक में बताया गया कि विभाग के छह डिपो और चार सब-डिपो में ई-टिकटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि बाकी के डिपो में भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान परिवहन मंत्री को अवगत कराया कि विभाग में आठ पदों को ऑनलाइन स्थानांतरण पॉलिसी के तहत लाया जा रहा है। 

इन सभी पदों के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए ऑप्शन/ प्राथमिकता मांगी जा रही हैं जोकि 26 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डों पर लोगों को सभी मूलभूत सुविधायें मिलनी चाहिए। हर बस अड्डे पर पीने के पानी की समुचित सुविधा होनी चाहिए और आरओ की मैंटिनेस का कार्य समय पर करवाया जाए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment