Haryana CET Update: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी मैन्स का नया नोटिफिकेशन किया जारी, ये रही लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें

Published On: April 20, 2023
Follow Us

HSSC : हरियाणा में चुनाव से पहले खट्टर सरकार ने भर्तियाँ शुरु कर दी है। जिसके चलते ग्रुप- सी के 32 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा। 

इन पदों पर नियुक्ति के लिए एचएसएससी की ओर से सीईटी का आयोजन किया गया था। सीईटी क्वालीफाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को अब स्क्रीनिंग टेस्ट से गुजरना होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने वाले सभी उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

आयोग द्वारा 63 समूह बनाए गए

आयोग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम और पाठ्यक्रम पहले ही जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा 63 समूह बनाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग पद शामिल हैं। फिलहाल आयोग की ओर से आवेदन करने के लिए एक पोर्टल खोला गया है, जिसमें उम्मीदवार 5 मई तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

Haryana CET

आयोग की ओर से एक नया नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार संवर्ग संख्या 87 में लेखापरीक्षक एवं संवर्ग संख्या 96 से निरीक्षक के पदों को हटाकर इन्हें समूह संख्या 56 में शामिल किया गया है।

दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी

इसलिए अब इन दोनों पदों की लिखित परीक्षा समूह संख्या 56 के पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पदों के लिए आवेदन किया है और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आयोग अपनी ओर से बदलाव करेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment