Coronavirus Cases in India : भारत में कोरोना का विस्फोट, एक दिन में 12 हज़ार से ज़्यादा मामले, 29 लोगों ने गवाई जान, देखें किस राज्य में सबसे ज़्यादा मामले

Published On: April 20, 2023
Follow Us

Coronavirus Cases in India : दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई देशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे में भारत में कोविड के मामले आने वाले दिनों में तेज़ी से बढ़ सकते है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के नए मामले में लगातार दर्ज हो रहा इजाफा डराने वाला है।

देश में बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,591 केस सामने आए हैं। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5% के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 10,542 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इससे पहले मंगलवार को 7,633 केस मिले थे।

किस राज्य में कितने केस?

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3 हजार 6 सौ 70 मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में भी 19 अप्रैल को 1,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राजधानी में 1,761 केस आए हैं। इसके अलावा दिल्ली में 6,046 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को 1,128 मामले दर्ज किए गए हैं।

हरियाणा में कोरोना के मामलों में भी लगातार हो रही बढ़ोतरी डराने वाली है। पिछले 24 घंटों में हरियाणा में 1,100 मामले दर्ज किए गए है।

उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल को 903 कोविड केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 4,298 एक्टिव केस हैं।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 540 मामले दर्ज किए गए है।

राज्य

केस

महाराष्ट्र

1,100

केरल

3117

कर्नाटक

318

तमिलनाडु

542

उत्तर प्रदेश

907

दिल्ली

1,767

छत्तीसगढ़  

619

हरियाणा

1,102

इन 7 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

राज्य

केस

महाराष्ट्र

6102

केरल

19,398

कर्नाटक

1,962

तमिलनाडु

3,563

उत्तर प्रदेश

4298

दिल्ली

6,046

छत्तीसगढ़

2776

हरियाणा  

4,891

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट भारत में तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में देश में कोरोना के केस तेज़ी से बढ़ेंगे। ऐसे में कई राज्यों में ज़रूरी जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अगर मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में सख़्ती और बढ़ाई जा सकती है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment