Char Dham Yatra 2023 : तीर्थ यात्रियों के लिए ख़ुशख़बरी, चार धाम यात्रा आज से शुरू, इतने बजे खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

Published On: April 22, 2023
Follow Us

Char Dham Yatra 2023 : जिन्हें धार्मिक स्थलों पर घूमने का शौक़ है या जो तीर्थ यात्री देवों के दर्शन करना चाहते है उनके लिए ख़ुशख़बरी है। दरअसल उत्तराखंड के पवित्र चार धाम यात्रा का आज 22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया के मौके पर विधिवत शुभारंभ हो रहा है। 

उत्सव डोली विभिन्न पड़ाव से होते हुए गंगोत्री पहुंचेगी और यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज ही खोल दिए जाएंगे। चार धाम यात्रा के लिए भारी संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच गंगोत्री में भारी बारिश भी हुई है।

मंदिर प्रशासन के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्सव डोली सुबह 10 बजे तक गंगोत्री धाम में पहुंच जाएगी। हवन पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12:35 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 12:41 बजे खोले जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक़, इस साल यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट अन्य वर्षों की तरह ही अक्षय तृतीया पर यानी आज खुलेंगे। इसके बाद, लोग मई के तीसरे या चौथे सप्ताह से केदारनाथ और बद्रीनाथ में जा सकते हैं। क्योंकि चार धाम यात्रा दक्षिणावर्त मार्ग से यात्रा करती है, यमुनोत्री में पवित्र यात्रा शुरू होती है। उसके बाद चार धाम की पवित्र यात्रा क्रमशः गंगोत्री और केदारनाथ से होते हुए बद्रीनाथ में समाप्त होती है।

चार धाम खुलने की तारीखें:

यमुनोत्री मंदिर – 22 अप्रैल 2023
गंगोत्री मंदिर – 22 अप्रैल 2023
केदारनाथ मंदिर – 25 अप्रैल 2023
बद्रीनाथ मंदिर – 27 अप्रैल 2023

1. यमुनोत्री: देवी यमुना के नाम पर, यह यात्रा का पहला ‘धाम’ है। ऐसा माना जाता है कि पवित्र यमुना में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच जाता है।

2. गंगोत्री: गंगोत्री धाम दूसरा पवित्र स्थान है और गंगा नदी का उद्गम और जन्म स्थान है।

3. केदारनाथ मंदिर: उत्तरी हिमालय में मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का निवास स्थान है।

4. बद्रीनाथ मंदिर: भगवान विष्णु का यह धाम अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। भगवान विष्णु के साथ मंदिर में भगवान शिव का भी वास है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment