Haryana Assembly Election 2024 : इनेलो और AAP के दो नेताओं ने कांग्रेस थामा हाथ, हुड्डा बोले-चुनाव बस मात्र औपचारिकता, सरकार कांग्रेस की बनेगी

Published On: April 22, 2023
Follow Us

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा बढ़ने लगा है। जहां एक और नेताओं ने अभी से पार्टियाँ बदलनी शुरु कर दी है वहीं पार्टियाँ भी एक दूसरे पर सेंधमारी कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर सामने आई। कांग्रसे में इनेलो और आप के दो नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित उनके आवास पर इनेलो महिला विंग की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निर्मला सिकरीवाल तथा आप के एससी सेल के मध्य जोन के उपाध्यक्ष रहे रमेश सिकरीवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दोनों ने हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की।

हुड्डा बोले-चुनाव बस मात्र औपचारिकता, सरकार कांग्रेस की बनेगी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार कांग्रेस में अन्य दलों के नेताओं की ज्वाइनिंग से उत्साहित होकर दावा किया कि हरियाणा में इस बार चुनाव की महज औपचारिकता बाकी है। जनता ने पहले ही बदलाव का मन बना लिया है। इस बार लोग भाजपा-जजपा को सत्ता से बेदखल करके बड़े बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। यह कहना है पिछले कुछ महीनों में भाजपा, जजपा, इनेलो, आप व अन्य दलों को छोड़कर करीब 50 बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं। 

हुड्डा ने नेताओं का किया स्वागत

हुड्डा ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया है। दोनों नेताओं ने बताया कि भाजपा-जजपा से परेशान जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment