Haryana News : हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फ़ैसला, 9वीं-11वीं के छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड करना जरूरी, नहीं 10वीं-12वीं परीक्षा नहीं बैठ पाएंगे

Published On: April 22, 2023
Follow Us



Haryana News : हरियाणा में छात्रों और स्कूलों के लिए ज़रूरी ख़बर है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9वीं-11वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा फैसला किया है। 

बोर्ड ने स्कूल के द्वारा छात्र छात्राओं के एग्जाम के अंक ऑनलाइन अपलोड करना जरूरी कर दिया है। जिस स्टूडेंट्स के नंबर अपलोड नहीं किए जाएंगे, उसे 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

24 अप्रैल से अपलोड होंगे अंक

हरियाणा शिक्षा बोर्ड से संबद्ध राजकीय, अराजकीय स्कूलों, गुरूकुल, विद्यापीठों के 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2022-23 के छात्र छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 24 अप्रैल से 8 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपलोड किए जाने हैं।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना होगा।

जल्द आएगा बोर्ड एग्जाम रिजल्ट

हरियाणा में बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जल्द आएगा। संभावना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले हफ्ते में बोर्ड के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का रोज निरीक्षण कर सकते हैं।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment