New Zealand Earthquake : न्यूजीलैंड में आया भूकंप, रिक्टेर स्केल पर 7.2 थी तीव्रता, अभी तक जान-माल का नुकसान नहीं

Published On: April 24, 2023
Follow Us



New Zealand Earthquake : इस साल लगातार दुनिया के कई देशों में भूकंप के तेज झटके जारी है। सोमवार सुबह न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन की तीव्रता रिक्टेल स्केल पर 7.2 मापी गई। अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल की नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया, न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में सोमवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। एसीएस। के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में भूकंप की गहराई 10 किमी बताई गई है। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली की ओर से सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें, पिछले महीने 7.1 तीव्रता का भूकंप केर्माडेक द्वीप समूह में आया था।

तुर्की में आया था सबसे ख़तरनाक भूकंप

आपको बता दें कि इस साल तुर्की में बहुत ही ख़तरनाक भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इस भूकंप में भारी जान माल का नुक़सान हुआ था। 50,000 से ज़्यादा लोगों ने इस प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गवाई थी।

भूकंप के दौरान क्या करें? 

  • भूकंप आने की स्थिति में हमेशा शांत रहना चाहिए और दूसरों को आश्वस्त करना चाहिए।
  • घटना के दौरान, हमेशा सबसे सुरक्षित जगह की तलाश करनी चाहिए। जैसे- खुली जगह, इमारतों से दूर खड़े होना चाहिए।
  • घर के अंदर रहने वाले वैसे लोग जो समय रहते नहीं निकल पाते, उन्हें डेस्क, टेबल या बिस्तर के नीचे छिप जाना चाहिए। साथ ही शीशे वाले खिड़कियों से दूर रहना चाहिए।
  • शांत रहते हुए इमारत से बाहर जाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे भगदड़ मच सकती है।
  • यदि बाहर हैं तो इमारतों और बिजली के तारों से दूर हट जाना चाहिए और चलते वाहनों को तुरंत रोक देना चाहिए।

कितनी तीव्रता वाला भूकंप कितना खतरनाक

  • 0 से 1.9- सिर्फ सिस्मोग्राफी से पता चलेगा।
  • 2 से 2.9- हल्के झटके लगते हैं।
  • 3 से 3.9- कोई तेज रफ्तार गाड़ी आपके बगल से गुजर जाए, ऐसा असर होता है।
  • 4 से 4.9- खिड़कियां हिलने लगती है। दीवारों पर टंगे सामान गिर जाते हैं।
  • 5 से 5.9- घरों के अंदर रखे सामान जैसे फर्नीचर आदि हिलने लगते हैं।
  • 6 से 6.9- कच्चे मकान और घर गिर जाते हैं। घरों में दरारें पड़ जाती है।
  • 7 से 7.9- बिल्डिंग और मकानों को नुकसान होता है। गुजरात के भुज में 2001 और नेपाल में 2015 में इतनी तीव्रता का भूकंप आया था।
  • 8 से 8.9- बड़ी इमारतें और पुल धाराशायी हो जाते हैं।
  • 9 और उससे ज्यादा- सबसे ज्यादा तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे भी धरती हिलती हुई दिखेगी। जापान में 2011 में सुनामी के दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 9.1 मापी गई थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment