Haryana News : बाल-बाल बचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकड़, पायलट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

Published On: April 25, 2023
Follow Us



Haryana News : हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एक हादसे में बाल-बाल बचे। दरअसल गुरुग्राम में सोमवार की रात ओपी धनखड़ की पायलट गाड़ी एक पानी के टैंकर से टकराने से हादसे का शिकार हो गई। हालांकि पायलट के पीछे चल रही कार में धनखड़ खुद सवार थे, जिससे उनकी गाड़ी टकराने से बाल-बाल बच गई।

हादसे में पायलट गाड़ी के चालक और इंचार्ज दोनों घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी समारोह में शामिल हुए थे धनकड़

बता दें कि सोमवार की रात ओमप्रकाश धनखड़ गुरुगाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद वह दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित भाजपा के कार्यालय गुरुकुलम से वापस लौट रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे पायलट गाड़ी चल रही थी। बसई रोड पर हेमगिरी चौक के पास रॉन्ग साइड आ रहे एक पानी से टैंकर से भरे ट्रैक्टर से आगे चल रही पायलट गाड़ी टकरा गई।

पीछे वाली गाड़ी में थे धनकड़

हादसे के वक्त पायलट गाड़ी के पीछे चल रही कार में ओपी धनखड़ सवार थे। टक्कर लगने के बाद पायलट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी का चालक और इंचार्ज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पायलट गाड़ी गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क थाना की थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment