Prakash Singh Badal : शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बाद ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने दी।
प्रकाश सिंह बादल ने 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को श्री मुख्तार साहिब में हुआ था।









