LPG Cylinders Price : कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें हुई 171.50 रुपये सस्ती, आम लोगों की कोई राहत नहीं, देखें नए रेट

Published On: May 1, 2023
Follow Us

LPG Cylinders Price : एक मई को थोड़ी राहत की ख़बर आई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinders Price) की कीमतों में संशोधन किया है। 

आज से यानी एक मई से 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कटौती की गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है।

घरेलू सिलेंडर की क़ीमतों में कोई कमी नहीं

वहीं आम लोगों के लिए राहत की ख़बर नहीं है। घर में रसोई में यूज होने वाले घरेलू सिलेंडर की क़ीमतों में कोई कमी नहीं की गई है। यानी रसोई गैस (LPG Cylinders Price)  की क़ीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले भी कम हुए दाम

इससे पहले एक अप्रैल को भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की थी। इस तरह देखें, तो दो महीने में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 263 रुपये सस्ता हुआ है। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की नई कीमतें तय करती हैं।

शहरों में ये रहा गैस सिलेंडर का दाम

आज से कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये हो गई है। एक मई 2022 को कमर्शियल LPG सिलेंडर दिल्ली में 2355.50 रुपये में मिल रहा था। आज दाम घटकर 1856.50 रुपये हो गया है। यानी पिछले एक साल में कमर्शियल LPG सिलेंडर 499 रुपये सस्ता हुआ है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment