Haryana CM Political Secretary Resigns : सीएम की गुड लिस्ट में कृष्ण बेदी ने दिया इस्तीफा, JJP विधायक से छत्तीस का आंकड़ा

Published On: May 2, 2023
Follow Us



Haryana News : हरियाणा से बड़ी ख़बर आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कृष्ण बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  हालांकि CM मनोहर लाल इन दिनों कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी हैं। इस कारण से अभी उनके इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।

भास्कर की ख़बर के मुताबिक़ अब चर्चा यह है कि बेदी फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर 2024 में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। इसलिए उनके संगठन में जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

2014 में रह चुके राज्य मंत्री

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कृष्ण बेदी शाहाबाद विधानसभा से विधायक बनकर आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। इसके बाद वह 2019 में भी चुनाव लड़े, हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। चूंकि बेदी सीएम के काफी करीबी माने जाते हैं, इसके बाद उन्हें सीएम ने अपना पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।

JJP विधायक से छत्तीस का आंकड़ा

2019 में वर्तमान सरकार में सहयोगी JJP के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला का बेदी से छत्तीस का आंकड़ा है। आए दिन दोनों एक दूसरे पर किसी न किसी बात को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में JJP विधायक रामकरण काला ने कृष्ण बेदी पर आरोप लगाए थे कि वह उनके काम में बाधा डालते हैं।

सीएम की गुड लिस्ट में बेदी

हरियाणा सीएम मनोहर लाल की गुड लिस्ट में कृष्ण बेदी आते हैं। यही कारण है कि 2014 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार ही बेदी को सीएम ने अपनी सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त किया। इसके बाद 2019 में उन्हें CMO में जगह दी, जिसके बाद से लगातार बेदी शाहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि वह संगठन में सक्रिय होकर फिर से 2024 में टिकट को लेकर दौड़ भाग शुरू करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment