Wrestlers Protest : जंतर-मंतर पर पहुंची पीटी ऊषा, मुलाकात के बाद बोले पहलवान- हमारे साथ खड़ी है और न्याय दिलाएंगीं

Published On: May 3, 2023
Follow Us

Wrestlers Protest : देश के पहलवान पिछले 10 दिनों से लगातार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। 11वें दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना पर बैठे पहलवानों से मिलने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पहुंची। पीटी उषा ने कुछ दिन पहले धरना पर बैठे खिलाड़ियों को अनुशासनहीन बताया था।

जंतर-मंतर पर पूर्व ओलंपियन पीटी उषा ने धरने पर बैठे पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मालिक और बाकी पहलवानों से बातचीत की। इस दौरान बजरंग पूनिया ने बताया, “पीटी उषा ने बोला कि वे हमारे साथ खड़ी हैं और हमें न्याय दिलाएंगीं। वे पहले एक एथलीट हैं और फिर कुछ और। पीटी उषा ने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया” बजरंग पूनिया ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के जेल जाने तक हम यहीं रहेंगे।

पहलवानों ने जताया था रोष 

उषा के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मामले की जांच में देरी को लेकर रोष जताया था। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि पूर्व महान खिलाड़ी पीटी उषा और उसके एथलीट आयोग (एसी) की चेयरपर्सन एमसी मैरी कॉम जो एक बॉक्सिंग आइकन हैं ने उन्हें एक तरह से अकेला छोड़ दिया है।

पीटी उषा ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बताया था अनुशासनहीन

पीटी उषा ने पिछले हफ्ते कहा था कि पहलवानों को अधिक अनुशासन दिखाना चाहिए था जबकि खेल मंत्रालय की निगरानी समिति की प्रमुख मैरी ने मौजूदा विरोध पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पीटी उषा के बयान पर साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने नारजरी जाहीर की थी।

मंगलवार को आईओए के एथलीट आयोग के सदस्य ओम प्रकाश करहाना पहलवानों के समर्थन में सामने आए और कहा, उन एथलीटों को न्याय मिलना चाहिए जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह खिलाफ 7 रेसलर्स ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उनपर दो FIR दर्ज कराई हैं। ओलंपिक एसोशियन ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। इसमें मैकीकॉन, रेसलर योगश्वर दत्त शामिल थे। हालांकि कमेटी की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment