Jammu & Kashmir News : किश्तवाड़ा में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में बाल-बाल बचे सवार तीनों जवान

Published On: May 4, 2023
Follow Us



Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी ख़बर आ रही है। यहां किश्तवाड़ में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में 3 जवान सवार थे। जनकारी के अनुसार, सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटना का शिकार हुआ। सेना के अधिकारी ने बताया कि पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।

रेस्क्यू अभियान के लिए टीमें रवाना

रेस्क्यू अभियान के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। बीते दो-तीन दिनों यहां से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। गुरुवार सुबह सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर से जा रही थे, इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर चिनाब नदी में गिर गया। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताकतवर ध्रुव हेलिकॉप्टर कैसे क्रेश हुआ?

भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हादसे के पीछे खराब मौसम को भी कारण बताया जा रहा है। 

12 जवान बैठ सकते है हेलिकॉप्टर में

बता दें कि ध्रुव हेलिकॉप्टर में 12 जवान बैठ सकते हैं। 52.1 फीट लंबा और 16.4 फीट ऊंचा ध्रुव हेलिकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 291 किमी प्रति घंटा है। 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता वाला ये हेलिकॉप्टर एक बार में 630 KM तक उड़ान भी भर सकता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment