Haryana Kaushal Rozgar Nigam Job : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कंडक्टरों की भर्ती, सबसे ज्यादा सिरसा भरे जाएंगे पद

Published On: May 5, 2023
Follow Us

Haryana Kaushal Rozgar Nigam Job :  हरियाणा का परिवहन विभाग सूबे के 16 डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (Haryana Kaushal Rozgar Nigam Job) के जरिए कंडक्टरों की भर्ती करेगा। 

डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा ने कौशल रोजगार निगम को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। 

सबसे ज़्यादा परिचालक सिरसा में होंगे भर्ती

इसमें सर्वाधिक परिचालक 63 सिरसा को मिलेंगे, जबकि सबसे कम हिसार को केवल 3 मिलेंगे। पंचकूला को 19 परिचालक मिलेंगे।

इस भर्ती से परिवहन विभाग में परिचालकों की कमी की समस्या से निजात मिलेगी।

दूसरी तरफ कर्मचारी यूनियनों ने इस भर्ती का विरोध कर स्थायीभर्ती करने की मांग की है।

परिचालकों की भर्ती के मामले में कैथल दूसरे नंबर पर है। वहां 61 परिचालक भर्ती किए जाएंगे, चंडीगढ़ में 47 परिचालक जुड़ेंगे। 

HKRN के तहत इन ज़िलों में होगी इतनी भर्ती

इन भर्तियों के तहत अंबाला डिपो में 32, भिवानी डिपो में 28, चंडीगढ़ डिपो में 47, दिल्ली में 23, फरीदाबाद में 41, फतेहाबाद में 34, जींद में 24, कुरुक्षेत्र में 17, कैथल में 61, पंचकूला में 19, पानीपत में 16, पलवल में 30, सोनीपत में 28, सिरसा में 63, यमुनानगर में 21, हिसार में 03 परिचालक भर्ती होंगे।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment