Haryana Political News : 15 नए जिला अध्यक्षों के साथ जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, जेजेपी ने दी 23 वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

Published On: May 9, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्षों और हिसार में प्रभारी की नियुक्ति की सूची जारी की है। जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी पाने वालों में 15 नए चेहरे हैं जबकि 7 जिला अध्यक्ष पहले से ही पदों पर हैं। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों में कई युवा शामिल हैं।

जननायक जनता पार्टी ने पंचकूला जिले में पूर्व प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, अंबाला जिले में दलबीर पूनिया, यमुनानगर में गुरविंद्र तेजली, कुरुक्षेत्र में कुलदीप जाखवाला, कैथल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल औऱ करनाल में गुरदेव रंभा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

इन ज़िलों में ये होंगे अध्यक्ष

इसी तरह पानीपत जिले में सुरेंद्र धौला, सोनीपत में पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया, जींद में कृष्ण राठी, फतेहाबाद में रविंद्र सरपंच ठुईयां, सिरसा में पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा जिला अध्यक्ष होंगे। वहीं हिसार जिले में ताराचंद को जिला प्रभारी और अमित बूरा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा भिवानी जिले में जोगेंद्र बागनवाला, दादरी में नरेश द्वारका, रोहतक में दलबीर भराण, झज्जर जिले में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे संजय कबलाना, महेंद्रगढ़ में डॉ. मुनीष शर्मा और रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर को जेजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

गुरुग्राम में श्योचन्द यादव को मिली ज़िम्मेदारी

गुरुग्राम में श्योचन्द यादव, नूंह में विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास के बेटे एडवोकेट जावेद खान, फरीदाबाद में पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ और पलवल जिले में बुद्धिजीवी सेल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र सौरोत जिला अध्यक्ष होंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment