सिरसा वालों के लिए आने वाली है गुड न्यूज़! 13 से 15 मई तक सिरसा में होंगे सीएम खट्टर, लोगों से मिलेंगे

Published On: May 10, 2023
Follow Us

Sirsa News : सिरसा वालों के लिए गुड न्यूज़ आने वाली है। दरअसल हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अब सिरसा पर फ़ोकस करना शुरु कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जो अब सिरसा में होगा। 

इससे पहले कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम हुआ था। जन संवाद कार्यक्रम सिरसा में 13 से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिला सिरसा के कई गांवों के लोगों से सीधे रूबरू होकर मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रीवेंसिंज रिडरेशल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम जन संवाद पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इस पोर्टल पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत आने वाली समस्याओं एवं सुझावों को अपलोड कर पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा।

राइट टू सर्विस एक्ट के तहत 600 सेवाएं

पोर्टल के बाद संबंधित अधिकारी इन समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करेंगे और शिकायतकर्ता के पास समस्या के बारे में संदेश भी जाएगा। उन्होंने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत 600 से अधिक सेवाएं आती हैं। इनके अलावा आने वाली सभी समस्याओं को अधिकारी समयबद्ध ढंग से निदान सुनिश्चित करेंगे।

जिला स्तर पर अपलोड होंगी शिकायतें

संवाद करते समय सरकार के समक्ष आने वाली सभी समस्याओं को कार्यान्वित करने के लिए जिला एवं मुख्यालय स्तर पर इन समस्याओं को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का निदान के लिए शहरी स्तर पर नगर दर्शन पोर्टल एवं गांव स्तर पर ग्राम दर्शन पोर्टल बनाए गए हैं। इन पर नागरिक घर बैठे ही अपनी समस्याओं एवं विकास कार्य करवाने के लिए भी अपलोड कर सकते हैं।

डेमो पार्टल पर आई 3600 शिकायतें

CM ने कहा कि पहले इन पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को प्रतिनिधियों के माध्यम से सहमति प्रदान की जाती थी, लेकिन अब नागरिक सीधे ही इन समस्याओं को पोर्टल पर भेज सकते हैं। कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों को अच्छी सेवाएं प्रदान करने के लिए बेहतर मैकेनिज्म तैयार किया गया है, जिस पर जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा रही है। अब तक इस डेमो पोर्टल पर 3609 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment