Haryana Parivartan Yatra : परिवर्तन यात्रा में पहुँचे इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, भिवानी में किया बड़ा ऐलान, खट्टर पर दिया कटाक्ष

Published On: May 13, 2023
Follow Us

Haryana Parivartan Yatra : हरियाणा में सभी पार्टियों ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियाँ शुरु कर दी है। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल इस वक़्त पूरे राज्य में हरियाणा परिवर्तन यात्रा कर रहा है।

इनेलो की परिवर्तन यात्रा इस वक़्त रोहतक से होते हुए भिवानी में पहुँच चुकी है। अभय चौटाला लगातार जनता से संपर्क साधे हुए है और लोगों को जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे है। 

परिवर्तन यात्रा में पहुँचे ओम प्रकाश चौटाला

शनिवार को इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला भिवानी पहुँचे। यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने सरकार से नौकरियों को लेकर लिस्ट जारी करने की मांग की तो वहीं जजपा पर एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

20 मई तक भिवानी में रहेगी यात्रा

हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर फ़रवरी माह से इनेलो की परिवर्तन यात्रा जारी है, जो शनिवार को भिवानी पहुंची। यह यात्रा 20 मई तक भिवानी ज़िले में ही रहेगी। भिवानी में इस यात्रा की शुरुआत धनाना गांव से की गई। पहले दिन यात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किया। इसमें सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

22 किलोमीटर का सफर तय करके बवानी खेड़ा पहुंची



ढोल नगाड़ों के साथ बम पटाखे बजा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भिवानी में यात्रा धनाना से शुरू होकर तालु, कुंगड़, सिवाड़ा पुर गांव से 22 किलोमीटर का सफ़र तय करते हुए बवानीखेड़ा क़स्बे में पहुंची। इस दौरान चौटाला ने हर गाव में जनसभा को संबोधित किया। मीडिया से मुख़ातिब होते हुए चौटाला ने बताया कि उनकी यात्रा को लोगों का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया दी

चौटाला ने विश्वास जताया कि देश प्रदेश में परिवर्तन होगा। उन्होंने कर्नाटक चुनाव के रिज़ल्ट पर कहा कि हमारी सोच है कि सभी को साथ लेकर सरकार बनाएं और लोगों की ज़रूरत पूरी करके उन्हें हर सुविधा दें। चौटाला ने सीएम मनोहर लाल के जन संवाद पर कटाक्ष किया और कहा कि उनकी कौन सुनता है। उनका तो हेलिकॉप्टर भी उनकी विधानसभा में ही नहीं उतरने दिया जाता।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment