Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरु, जानें हरियाणा, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

Published On: May 14, 2023
Follow Us

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में अब झुलसा देने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है। रोज़ पारा हाई होता जा रहा है। मई महीने के शुरुआती दिनों में हुई बारिश से राहत मिलने के बाद अब झुलसा देने वाली गर्मी का समय गया है। 

पिछले 3 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में पारा 40 डिग्री से काफी ज्यादा बढ़ गया। वहीं आज यानी रविवार को मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना जताई है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी

भारत मौसम विज्ञान के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी के कारण भीषण गर्मी महसूस की गई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने के बाद लू चलना शुरु हो जाएगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में तापमान 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम के एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिन राजधानी में तेज गर्म हवा चलने के आसार हैं। इसके बाद 16 मई को कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन इससे तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक दोपहर के समय गर्मी ज्यादा रहेगी। वहीं शाम के समय तेज हवा चलने की वजह से कुछ राहत रहेगी।

इन इलाकों में चलेगी लू

वहीं पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ इलाकों में 15 से 17 तक लू चलने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलगअलग इलाकों में और रविवार को तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यनम में भी लू चलने की संभावना है।

अगले सप्ताह का मौसम कैसा रहेगा देखने के लिए वेबसाइट


जब भारत में मौसम की जाँच करने की बात आती है, तो सटीक पूर्वानुमान और रीयल-टाइम अपडेट सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय स्रोत होना महत्वपूर्ण है। यहां भारत में शीर्ष 10 मौसम वेबसाइटें हैं जो उनकी विश्वसनीयता, उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस और व्यापक मौसम की जानकारी के लिए जानी जाती हैं:

  • IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग)
  • स्काईमेट वेदर
  • द वेदर चैनल
  • एक्यूवेदर
  • Weather.com
  • वेदर अंडरग्राउंड

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment