Aryan Khan Drug Case : मुश्किल में समीर वानखेड़े, सीबीआई ने आर्यन खान केस में 25 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोप में दर्ज किया केस

Published On: May 14, 2023
Follow Us

मुंबई : CBI ने ड्रग्सऑनक्रूज केस में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के परिवार से कथित रूप से 25
करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में NCB के तत्कालीन मुंबई जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े और साथ ही 4 अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज किया
है।

CBI ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एनसीबी के तत्कालीन अधीक्षक विश्व
विजय सिंह, तत्कालीन खुफिया अधिकारी आशीष रंजन, 2 आम नागरिक केपी गोसावी और सनबाइल डिसूजा और अज्ञात अन्य शामिल
हैं।

बयान दर्ज कराने के लिए वानखेड़े को बुलाया जाएगा


इतना ही नहीं CBI अधिकारियों ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि शाहरुख खान के परिवार ने उन्हें ड्रग केस में बचाने
के लिए 50 लाख रुपये का भुगतान भी किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में वह समीर वानखेड़े को जांच
में शामिल होने और इस मामले पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए
बुलाएंगे।

इतना ही नहीं CBI का कहना है कि
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सतर्कता विभाग की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं
के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की गई।

शाहरुख खान से 25 करोड़ वसूलने की साजिश

CBI के मुताबिक,
समीर वानखेड़े और उनकी जांच टीम के सदस्य, कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर ड्रग्स रेड केस में अरेस्ट
हुए आरोपियों के परिवारों से 25 करोड़ रुपये वसूलना चाहते थे. CBI के केस में गवाही देने वालों में से
एक प्रभाकर सैल ने खुलासा किया कि उसके मालिक, के.पी. गोसावी ने बताया था कि उन्होंने आर्यन खान
को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की हैं, जिसमें से आधे वानखेड़े को दिए जाएंगे और बाकी
की बची हुई रकम वे खुद रख लेंगे.

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल अक्टूबर साल 2021 के दौरान
एनसीबी के मुंबई ज़ोन में कॉर्डेलिया क्रूज़ पर कई व्यक्तियों द्वारा ड्रग्स के सेवन और कब्जे के बारे में जानकारी
मिली थी। इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने
कॉर्डेलिया क्रूज़ पर छापा मारा तो उस क्रूज पर आर्यन खान भी सवार थे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment