Haryana Weather Update : हरियाणा आज 17 जिलो में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, सोनीपत रोहतक में सुबह को हुई बारिश

Published On: May 17, 2023
Follow Us



सोनीपत : हरियाणा में एक बार फिर कई ज़िलों में बारिश का दौरा लौट आया है। पिछले दिनों झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। बुधवार को सुबह सोनीपत में तेज़ आंधी के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई।

सोनीपत के अलावा रोहतक में भी हल्की बारिश से कई जगहों पर मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। इसके अलावा मौसम में लगातार बदलाव जारी हैं। 17 मई शाम तक राज्य के क़रीब 17 ज़िलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। 

मौसम विभाग ने दी चेतातवी

हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तित हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के 17 जिलों में आज यानी 17 मई को बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 

इन ज़िलों में सुबह हुई बारिश

राज्य में जहां सोनीपत में सुबह आंधी के साथ तेज बारिश हुई और राई क्षेत्र में ओले भी गिरे। कई जिलों में भी गरज चमक और तेज हवा की सूचनाएं मिल रही हैं। रोहतक जिले में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।


17 ज़िलों में जारी किया गया अलर्ट

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हरियाणा में बुधवार सुबह मौसम बदल गया। हालांकि कई जिलों में धूप भी निकली है, लेकिन मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए बारिश, गरज चमक और धूल भरी आंधी की आशंका जताई है।

हालांकि बदले मौसम का फिलहाल रात्रि के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीती रात को न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.2 डिग्री यमुनानगर के दामला में दर्ज किया गया। वहीं कुरुक्षेत्र में रात सबसे गर्म रही। यहां रात का पारा 26.7 डिग्री पर पहुंच गया। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment