Haryana Police Big Change : हरियाणा पुलिस में होने जा रहा बड़ा बदलाव, गृह मंत्री अनिल विज ने जारी किया आदेश

Published On: May 19, 2023
Follow Us

अंबाला : हरियाणा पुलिस को देश शीर्ष पुलिस का खिताब केंद्रीय गृह मंत्रलाय की और से मिल चुका है। जिसके बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और ज्यादा एक्टिव हो गए है। अब हरियाणा पुलिस में बड़ा बदलाब होने जा रहा है। 

जिन पुलिस कर्मियों को मोटापे कि शिकायत है या अनफिट हो चुके है वो अब फील्ड में नहीं दिखाई देंगे। जो भी पुलिस वाले मोटे और अनफीट है उन्हें अब पुलिस लाइन में ट्रांसफर किया जाएगा। 

अनिल विज ने जारी किया आदेश

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ये आदेश जारी कर दिया है। शुक्रवार को राज्य गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए हैं। 

अनिल विज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है और लगातार समय के साथ बढ़ता जा रहा है, उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाए।

पहले पुलिस कर्मियों को किया जाएगा फिट

इन कर्मचारियों को एक्सरसाइज के माध्यम से फिट किया जा सके और उसके बाद ही उन्हें ड्यूटी पर लगाया जा सके। पहले ये पुलिसवाले फीट होंगे इसके बाद ये वापस काम पर लौट सकते हैं। 

गृह मंत्री के इस आदेश के बाद अब तय है कि हरियाणा पुलिस में तैनात एक भी पुलिसकर्मी अनफिट नजर नहीं आएगा। यानी अब हरियाणा में पुलिस और ज्यादा एक्टिविली काम कर सकेगी।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment