Mahapanchayat On Wrestlers Protest : खाप पंचायतों का अल्टिमेटम खत्म, आज रोहतक में होगी पहलवानों के समर्थन में महापंचायत

Published On: May 21, 2023
Follow Us

Mahapanchayat On Wrestlers Protest : देश के मेडल विजेता और नाम पहलवान इन दिनों पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। 

उनका ये धरना यौन शोषण के आरोपों से घिरे बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर है। 

देश की खाप पंचायतों ने सरकार को 21 मई तक का अल्टिमेटम दिया था। वो आज खत्म हो रहा है। ऐसे में जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर नया अपडेट आया है। 

आज यानी 21 मई को रोहतक में महापंचायत का अयोजन होगा, जिसमें खाप पंचायत के प्रमुख भी शामिल होंगे और आगे की रणनीति को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे।

वहीं, खाप पंचायत का आयोजन भी रोहतक में होना है, जिसमें साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट में से कोई एक रोहतक जाएगा। वैसे साक्षी मलिक के जाने की संभावना ज्यादा है। 

रोहतक में पहलवानों की ओर से बनाई गई कमेटी के लोग और खाप पंचायत के प्रमुख के साथ समर्थक रहेंगे। ये मीटिंग सुबह 11 बजे होनी है और इसके बाद मीडिया से बातचीत की जाएगी।

जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे पहलवान

तीन पहलवानों में से एक रोहतक में मीटिंग में शामिल होगा और बाकी पहलवान जंतर-मंतर पर समर्थकों के साथ रहेंगे। भीम सेना की भी जंतर-मंतर पर पहुंचने की बात कही जा रही है। 

इसके अलावा, 23 मई को शाम 4 बजे इंडिया गेट से प्रदर्शनकारी पहलवान कैंडल मार्च निकालेंगे। पहलवानों के प्रदर्शन के 27 दिन पूरे हो चुके हैं और 23 मई को एक महीना पूरा हो जाएगा। 

बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम भी आज यानी 21 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में दिल्ली की सीमाओं की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

वहीं, पहलवानों के आरोप पर बृजभूषण सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है, “मैंने एक दिन कहा था कि हमारी चुनरी में कोई दाग नहीं है और कोई शर्मिंदगी नहीं है, कोई साहस में कमी नहीं है। याद रखना एक दिन आपका ये भाई, बेटा, चाचा सब कुछ हो सकता है लेकिन जो आरोप लगाया है, यह नहीं हो सकता है। मैं पूरा खुल करके नहीं बोल रहा हूं।”

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment