Haryana News : हरियाणा सरकार ने नई पहल का किया शुभारंभ, एक जून से प्रदेश भर में शुरू होगा आउटरीच कार्यक्रम, ये मिलेगी फायदा

Published On: May 21, 2023
Follow Us



गुरुग्राम : हरियाणा के युवाओं के लिए एक और खुशख़बरी आई है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 21 मई को जन संवाद से जन कल्याण की दिशा में एक और पहल की शुरुआत की है। 

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय का भी शुभारंभ किया है। इसी दौरान उन्होंने हरियाणा उदय के कैलेंडर का विमोचन किया है।

एक जून से शुरू होगा कार्यक्रम

इस पहल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम एक जून से पूरे राज्य में क्रियान्वित किया जाएगा। गुरुग्राम से शुरू हुई राहगीरी ने इतिहास रच दिया है। 

राहगीरी के 9 साल के सफर में एक करोड़ 30 लाख भागीदार बन चुके हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी मनु भाकर और शिवानी कटारिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने जीता दिल

इस कार्यक्रम में जिम्नास्टिक का हैरतंगेज करतब देख मुख्यमंत्री को भी ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया प्रतिभागियों ने। 

गुरुग्राम के सेक्टर 79 में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की और साइकिल चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment