Kejriwal vs LG : आम आदमी पार्टी ने एल पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप, कहा- किसी भी अधिकारी का नहीं उत्पीड़न

Published On: May 21, 2023
Follow Us



नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच खींचातान जारी है। इस बीच दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कुछ अधिकारियों के कथित उत्पीड़न की शिकायतों को रविवार को ‘पूरी तरह से फर्जी’ बताया है। 

साथ ही आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाया। 

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया था कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) में तैनात आठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘घोर उत्पीड़न’ करने का आरोप लगाया है। 

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जबकि छह शिकायतें 11 मई के बाद मिलीं।

आपको बता दें कि 11 मई को ही सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस, भूमि और सार्वजनिक व्यवस्था को छोड़कर सभी सेवा मामलों का नियंत्रण दिल्ली की निर्वाचित सरकार को दे दिया था। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘ये शिकायतें पूरी तरह से फर्जी हैं।

उपराज्यपाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के आदेश को पलटने और न्यायपालिका पर किए गए सीधे हमले के खिलाफ हंगामे से ध्यान भटकाने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं।”

अधिकारियों के अनुसार, ‘आप’ सरकार के खिलाफ शिकायत करने वालों में पांच IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी-मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व सेवा सचिव आशीष मोरे, विशेष सचिव किन्नी सिंह एवं वाई वी वी जे राजशेखर और ऊर्जा सचिव शूरबीर सिंह शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि इनके अलावा, आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी मधुर वर्मा, आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी कुणाल कश्यप और तदर्थ दानिक्स अधिकारी अमिताभ जोशी ने भी दिल्ली सरकार के खिलाफ शिकायत की है।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment