Hisar News : हरियाणा के हिसार में 6 बच्चों की मां भागी, मौसेर देवर पर शक, 10 हजार रुपये भी उड़ाए

Published On: May 21, 2023
Follow Us



Haryana News : हरियाणा में एक अजीब और हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। यहां हिसार जिले के एक गांव में 6 बच्चों की मां घर छोड़कर भाग गई। महिला की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि वह पति के घर से 10 हजार कैश भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने अपनी मौसी के लड़के पर शक जताया है कि वह उसकी पत्नी को भगा ले गया।क्योंकि वह भी गायब है। 

परेशान पति ने सदर थाना में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी है। वहीं मौसी के लड़के रितिक के खिलाफ धारा 363, 366, 506 खिलाफ के तहत मामला दर्ज करवाया है।

4 लड़कियां और 2 लड़के छोड़ भागी

पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी। शादी से उसकी 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। 

बताया गया है कि 19 मई को वह मजदूरी करने गया था। दोपहर 12 बजे के करीब खाना खाने के लिए घर आया था। वह खाना खाने के बाद सो गया। 

करीब एक बजे उठा तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। आस-पास ढूंढा, लेकिन वह कहीं नही मिली। इसके बाद घर का सामान चैक किया तो घर से 10 हजार रुपए गायब मिले।

पति ने अपनी मौसी के लड़के के खिलाफ दी शिकायत

पति ने बताया कि पत्नी की तलाश करने के दौरान पता चला कि मेरी मौसी का लड़का रितिक घर से गायब है। उसकी पत्नी और रितिक दोनों फोन पर बात करते थे।

इसी बात को लेकर कई बार कहासुनी भी हुई है। रितिक ने मुझे कई बार गोली मारने की धमकी भी दी। 

सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है। वही रितिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment