Haryana Election 2024 : हुड्डा के ट्वीट से हरियाणा में मची खलबली, आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चली चाल

Published On: May 21, 2023
Follow Us



Haryana Election 2024 : हरियाणा में कांग्रेस ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से शुरु कर दी है। इतनी ही नहीं कांग्रेस अब बड़े-बड़े ऐलान भी करने लग गई है।

शनिवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के एक ट्वीट में बड़ी घोषणाएं की है। इस घोषणाओं के बाद से सभी पार्टियों को यहा खलबली मच गई है।

आपको बता दें कि हरियाणा में अगले साल यानी 2024 में आम चुनाव और विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर वापिस की उम्मीद लगा रही है।

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जनता के बीच वादों की झड़ी लगाते हुए गरीबों को मुफ्त 100-100 गज प्लॉट का ऐलान किया है।

दीपेंद्र ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हरियाणा में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो 500 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर देंगे, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, इसके अलावा 2,00,000 खाली पड़े सरकारी पदों पर पक्की भर्ती की जाएगी। 

बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 6 हजार रुपए हर महीने कर दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना भी लागू होगी। गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट दिए जाएंगे।

अपने छापे नोटों से ही उठा विश्वास

जींद की पुरानी अनाजमंडी में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो रैली को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी कैसी सरकार है, जिसका अपने छापे हुए नोटों से ही इतनी जल्दी विश्वास उठ गया। 

बीजेपी देश को आर्थिक रुप से खोखला करने पर तुली हुई है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में  व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। सीएम कार्यालय के अधिकारियों तक के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एक घोटाले की जांच खत्म होती नहीं है कि दूसरा घोटाला सामने आ जाता है। 

प्रदेश में हर महीने होते है आंदोलन

दीपेंद्र हुड्डा ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 9 साल में हरियाणा में बेरोजगारी और गुंडागर्दी बढ़ी है। 

हरियाणा दोनों ही मामलों में देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में कोई महीना ऐसा नहीं जाता जब आंदोलन ना होते हो। 

हुड्डा ने प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। जिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश और विदेश में नाम रोशन किया, उन खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है।  

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment