RBSE 10th Result 2023 : छात्रों का जल्द खत्म होगा इंतजार, बोर्ड जल्द जारी करेगा रिजल्ट, यहां चेक करें

Published On: May 21, 2023
Follow Us



RBSE Rajasthan 10th Result 2023 : राजस्थान के 10वीं के छात्रों के लिए जल्द खुशख़बरी आने वाली है। दरअसल 10वीं कक्षा के छात्र लंबे समय अपने परीक्षा परिणाम (RBSE Rajasthan 10th Result 2023) का इंतजार कर रहे है।

ऐसे में उनके लिए एक जरूर सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। 

जो छात्र क्लास 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वह रिजल्ट आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख पाएंगे। 

इसके अलावा विद्यार्थी यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं।

इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10 की परीक्षा 16 मार्च 2023 से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। ये परीक्षा सुबह 8.30 बजे से आयोजित की गई थी। 

10वीं क्लास की परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। साल 2022 में क्लास 10 की परीक्षा के नतीजे 13 जून को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 82.8% छात्र-छात्राएं पास हुए थे।

कक्षा 12वीं का हाल में हुआ था परिणाम जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे (RBSE Rajasthan 12th Result 2023) हाल ही में जारी किए हैं। 

10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। 

12वीं क्लास की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 96.60 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। वहीं, साइंस स्ट्रीम में 95।65% विद्यार्थी सफल हुए थे। 

अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: ये हैं जरूरी वेबसाइट

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: इस तरह चेक करें परिणाम

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: फिर छात्र लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब छात्र का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्टेप 5: इसके बाद रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • स्टेप 6: फिर छात्र आगे की जरूरत के लिए परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment