Haryana-Rajasthan Weather Update : सावधान! राजस्थान में अगले दो दिनों के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, यहां होगी बारिश

Published On: May 21, 2023
Follow Us

Haryana-Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौरा जारी है। इस बीच हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए राहत के साथ मुश्बित वाली ख़बर है। 

राजस्थान और हरियाणा में दो दिन तक मौसम के शुष्क रहने के बाद प्रदेश में एक बार फिर आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

जहां एक और बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी वहीं आंधी-तूफान से मुश्किले पैदा हो सकती है। पिछले दिनों आई आंधी ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भयंकर तबाही मचाई थी।

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में आज भी गर्मी का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर जैसे जिलों में हीटवेव चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विभाग ने प्रदेश में एक और नए विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 मई को राज्य के उत्तरी भागों में एक नए आंधी-बारिश के दौर की शुरूआत होने की संभावना है। 

वहीं 23-24 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियां उत्तरी भागों में जारी रहने की संभावना है। 

मई के आखिरी सप्ताह में आंधी-बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। यहां अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं पंजाब में भी अगले दो दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

हालांकि शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी जयपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 44.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 43.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment