Delhi Weather Update : दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग में आज के लिए जारी किया अलर्ट

Published On: May 22, 2023
Follow Us



Delhi Weather Update: दिल्ली वालों का पिछले तीन तीनों से गर्मी से बुरा हाल है। राज्य के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों को अभी राहत का इंतजार है।

राजधानी में रविवार को कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। रविवार को नजफगढ़ में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, नरेला और पीतमपुरा वेधशालाओं ने 45 डिग्री सेल्सियस, आयानगर और ‘रिज’ क्षेत्र में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। 

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली का आज का मौसम 

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 22 मई के लिए दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। 

मौसम एजेंसी के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ केकल, 23 मई से दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मई से गर्मी से राहत दिला सकता है। तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने की उम्मीद है।रविवार को सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment