Wrestler Protest : बजरंग पूनिया ने बृजभूषण के चैलेंज को स्वीकारा, कहा- सभी का होगा नारको टेस्ट, फिर पता चलेगा असली…

Published On: May 22, 2023
Follow Us



Wrestler Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के नारको टेस्ट कराने वाले चैलेंज को बजरंग पूनिया ने स्वीकार कर लिया है। 

पूनिया ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर फेडरेशन के घोटाले गिनने हैं तो हम नारको टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने आगे कहा, ‘जिन लड़कियों ने शिकायत की है, वह भी नारको टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोच विनोद तोमर, जितेंद्र और धीरेंद्र का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

इससे पहले बृजभूषण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा था कि वह नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हैं, लेकिन उनकी शर्त है कि उनके साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी टेस्ट होना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा था कि अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट कराने के लिये तैयार हैं तो वह वादा करते हैं कि इसके लिये तैयार रहेंगे।

बृजभूषण इसके पहले भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बता चुके हैं। 

लखनऊ में बोलते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वह फांसी पर लटक जाएंगे। जो भी लोग साजिश कर रहे हैं, मुंह के बल गिर चुके हैं। 

उन्होंने कहा था कि सारे आरोप ‘गुड टच और बैड टच’ के हैं और सारे आरोप किसी बंद कमरे के नहीं, बल्कि एक बड़े हॉल के अंदर टच करने के हैं। चीजें कोर्ट में हैं और विचाराधीन हैं, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment