Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी ख़बर, इस मशीन पर सरकार दे रही 40 हजार रुपये, किसान भाई जल्द करें आवेदन

Published On: May 22, 2023
Follow Us




Haryana News : हरियाणा में गेहूं खरीद पूरी हो चुकी है और खेतों में अब नरमे और कपास के साथ-साथ दलहन की खेती की जा रही है। 

हरियाणा में मॉनसून के दस्तक के साथ जून के अंतिम महीने से धान की बुवाई की शुरुआत हो जाएगी। 


इस बीच हरियाणा सरकार ने किसानों को धान की सीधी बुवाई करने पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। 

योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 4,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

धान की सीधी बुवाई के लिए उपयोग होने वाले मशीन पर बंपर सब्सिडीधान की सीधी बिजाई के अलावा इस तकनीक से बुवाई के लिए उपयोग होने वाली मशीन पर खट्टर सरकार द्वारा 40 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। 

खरीफ़ 2023 के लिए 12 ज़िलों के लिए 2.25 लाख एकड़ का लक्ष्य में बुवाई का रखा गया है।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ ₹4000/- प्रोत्साहन राशि के अलावा धान की सीधी बिजाई करने वाली मशीनों की खरीद पर 40000/- रुपये प्रति मशीन की सब्सिडी दी जा रही है। ख़रीफ़ 2023 के लिए 12 ज़िलों के लिए 2.25 लाख एकड़ का लक्ष्य रखा गया है।

— Dept. of Agriculture & Farmers Welfare, Haryana (@Agriculturehry) May 17, 2023

यहां करें आवेदन

अगर आप हरियाणा के किसान हैं और धान की सीधी बुवाई या उसके मशीन पर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो agriharyana.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

इस सब्सिडी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मेरा पानी मेरी विरासत पोर्टल या अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर किसान संपर्क कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

पिछले साल भी दी गई थी आर्थिक मददराज्य में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पिछले साल भी किसानों को धान की सीधी बुवाई करने पर प्रति एकड़ 4 हजार रुपये देने का फैसला किया था। 

इसके अलावा धान की जगह अन्य फसलों की खेती करने पर भी किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने भी पिछले साल धान की बुवाई को लेकर कुछ इसी तरह का फैसला किया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment