New Farming Idea : ताड़गोला ऐसा फल जो दिखता बिल्कुल बर्फ जैसा, तेजी से बढ़ रही मांग, किसान हो रहे मालामाल, जानें

Published On: May 22, 2023
Follow Us

Agriculture News : जैसे-जैसे दुनिया में तकनीक बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे किसानों के लिए भी कारगर सिद्ध हो रही है। फसलों और फलों की नई-नई वैराइटी से लोग स्तब्ध रह जाते है। 

ऐसे में किसानों ने तकनीकी खेती से मुनाफ तो खोज ही लिया साथ नई-नई फसलें भी देखने को मिल रही है। कमाई के साथ आपको कुछ ही मिलेगा।

आज ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे है जिससे करके किसान मोटा पैसा छाप रहे है। बता दें वह ताड़गोला फल की खेती है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है।

यह दिखने में बर्फ की तरह है। इसके बर्फ की तरह दिखने की वजह से इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। 

वहीं बाजारों में भी इसकी मांग बनी रहती है। बता दें इसकी खेती कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में की जाती है। चलिए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी

किसान कर रहे बम्पर कमाई

बता दें देश के कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उड़ीसा के ज्यादातर इलाकों में ताड़गोला उगाकर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। 

भारत के अन्य कई राज्यों में भी अब इसकी खेती की जाने लगी है। लेकिन इन राज्यों में किसान व्यावसायिक तौर पर इसका उपयोग नहीं करते है। 

वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक किसान ताड़गोला की खेती कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

इसकी खेती में ऐसी मिटी का न करें उपयोग

ताड़गोला की खेती करने वाले किसान इस बात का ध्यान रखें कि ताड़गोला की खेती करते वक्त तटीय रेतीली मिट्टी का उपयोग नहीं करें। 

वहीं इसका पौधा 33 से 35 डिग्री सेल्सियस में अच्छी तरह से विकास करता है ,इस दौरान उसे अच्छी बारिश की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए जुलाई अगस्त के महीने में इसके पौधे को खेती में लगाना सबसे सही समय माना जाता है।

ताड़गोला खाने के ये जबर्दस्त फायदे

ताड़गोला का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी, फैट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन बी6 और जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 

इसका औषधीय गुण पित्त को बाहर निकालने और वीर्य की संख्या को बढ़ाता है। साथ ही शरीर में खून को साफ रखने में भी मददगार होता है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment