Haryana Election 2024 : दुष्यंत चौटाला का बड़ा दावा, हमारे पास 57 विधायक हैं, कांग्रेस जारी करे सूची

Published On: May 23, 2023
Follow Us



Haryana Election 2024 : हरियाणा में चुनावी बिसात बिछने लगी है। पार्टियाँ एक दूसरे पर अब हमलावर हो गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास (भाजपा-जजपा) 57 विधायक हैं, अगर इससे भी मजबूत कोई फार्मूला है तो हुड्डा बताएं।

भाजपा, जजपा के 15 से 20 विधायक कांग्रेस के संपर्क में होने के दावे पर दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों की लिस्ट जारी करे जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि कौन दोगला है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की ओर से कहा गया है कि उनके पास भाजपा-जजपा के 15 से 20 विधायकों की सूची है, जोकि पाला बदलने को तैयार हैं। उनका यह बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा चुनाव कि घोषणा के साथ ही इस सूची को जारी कर दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि हरियाणा में अगले साल यानी 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी पार्टियों ने तैयारियाँ को ज़ोर दे दिया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment