Guidelines For Schools : भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा में स्कूलों को लेकर आदेश जारी, अब करना होगा ये काम, पढ़ें

Published On: May 23, 2023
Follow Us

Guidelines For Schools :  हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों को स्कूल में काफी तप का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की केयर के लिए हरियाणा 

इस गाइडलाइन के मुताबिक बच्चों को एक घंटे में एक बार पानी पीना आवश्यक किया गया है।

इसके लिए स्कूल प्रबंधन को हर एक घंटे के अंतराल पर पानी पीने के लिए घंटी बजानी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए 8 अहम पॉइंट्स दिए गए हैं।

बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए ये हैं 8 पॉइंट्स

  • स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में बच्चों को धूप में न बैठाया जाए। 
  • किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन खुले में नहीं किया जाए। 
  • इसके साथ ही स्कूल में बच्चों के पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। 
  • पानी पीने के लिए हर घंटे में एक घंटी बजाने के भी निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं।

रेड क्रॉस फंड से मंगाना होगा ORS घोल

Guidelines For Schools


विभागीय गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए रेड क्रॉस फंड का यूज करके ORS जैसी जरूरी चीजों को मंगाना होगा। 

बच्चों को गर्मी से बचने के लिए जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन आयुष विभाग की मदद लेगा। 

साथ ही आपात स्थिति में अस्पताल से संपर्क बनाना होगा, इसके लिए प्रशिक्षण भी जरूरी किया गया है।

स्कूलों की खिड़कियां बंद रखें

शिक्षा विभाग के ऑर्डर में निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल की खिड़कियों को बंद रखा जाए। साथ ही खिड़कियों पर एल्युमीनियम पन्नी या रिफ्लेक्टर लगाया जाए। 

स्कूल के उन खिड़की दरवाजों पर पर्दे लगाए जाएं जिनसे गर्म हवा आने की संभावना है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment