Haryana Election 2024 : हरियाणा में छिड़ा सियासी घमासान, अब हुड्डा ने दुष्यंत चौटाला पर कसा तंज, बोले-अपनी पार्टी में टटोलें, कौन गद्दार?

Published On: May 23, 2023
Follow Us



Haryana Election 2024 : हरियाणा में इन दिनों सियासी घामासान छिड़ा हुआ है। जहां एक और कांग्रेस विधायकों को लेकर दावा कर रही है कि उनके पास 15-से-20 ऐसे विधायक है जो उनके साथ आना चाहते है।

वहीं हाल में दुष्यंत चौटाला ने भी कहा था की सरकार के पास 57 विधायक है। हुड्डा के पास कोई नंबर है तो सामने आए।

अब भूपेंद्र हुड्डा ने डिप्टी सीएम को जवाब देते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी में टटोलें, कौन गद्दार हैं। जिन्होंने जनता के साथ गद्दारी की। जिन्होंने लोगों से वोट बीजेपी को जमुना पार का नारा देकर लिए, उसके बाद बीजेपी का समर्थन किया। गठबंधन कोई नीतिगत गठबंधन नहीं है।

पूर्व सीएम ने 19 से 22 मई तक चार दिन अपने हलके गढ़ी किलोई सांपला में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत गांव में जनसभाएं कीं। दिल्ली रवाना होने से पहले हुड्‌डा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर भी तंज कसते हुए जवाब दिया।

यह सरकार मजबूत नहीं

मजबूती फॉर्मूले को लेकर कहा कि यह सरकार मजबूत नहीं, इनका गठबंधन नीतिगत आधार पर नहीं है। स्वार्थ और मजबूरी का गठबंधन है। अगले चुनाव में इनसे जनता जवाब लेगी।

दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री से किया था सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा था कि कांग्रेस के संपर्क में जेजेपी-बीजेपी के विधायक हैं। इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किए कि वह बताएं कि जेजेपी और बीजेपी के कौन-कौन विधायक संपर्क में हैं। 

उन गद्दारों को जनता के सामने ला सकें और मजबूती का भी फॉर्मूला हमें बताएं। जिसमें बीजेपी के 41, जेजेपी के 10 और 8 निर्दलीय विधायक हैं। इससे मजबूत हो तो फॉर्मूला हमें दें।

हर तरह का तजुर्बा ले रहे राहुल गांधी


हुड्‌डा ने मजबूती को लेकर कहा कि मजबूत सरकार होनी चाहिए। मजबूत सरकार का मतलब हमारे समय में मजबूत सरकार थी। प्रदेश प्रति व्यक्ति आय में नंबर एक पर था, आज क्या स्थिति है। 

आज कोई गठबंधन थोड़े ही है, यह नीति के परे गठबंधन है। साथ ही राहुल गांधी द्वारा ट्रक में सफर करने को लेकर कहा कि राहुल गांधी हर तरह का तजुर्बा ले रहे हैं। ट्रक से यात्रा की है, उससे पहले पैदल यात्रा भी की है।

  • आपको बता दें कि हरियाणा में अगले साल 2024 में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव होने है। इसी को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment