Haryana Parivartan Yatra Day 85 : इनेलो की पदयात्रा पहुंची बरवाला, कांग्रेस, बीजेपी और जेजेपी छोड़ सैकड़ों लोग इनेलो में शामिल, पढ़ें

Published On: May 26, 2023
Follow Us

हिसार : इनेलो की परिवर्तन यात्रा 85वें दिन भी लगातार जारी है। इस वक्त यह यात्रा हिसार में है। गुरुवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की हरियाणा परिवर्तन यात्रा हिसार जिला के हांसी व बरवाला पहुंची। 

हांसी हलके के गांव उमरा से होते हुए यात्रा सुल्तानपुर, ढंढेरी व रामायण गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला इस भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। समस्त ग्रामवासियों का अभिनंदन  व आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस मान-सम्मान को वे ताउम्र याद रखेंगे और यह कर्ज इनेलो की सरकार बनते ही गांव का चौतरफा विकास करके चुकाएंगे। 

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को प्रत्येक वर्ग का ऐतिहासिक समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में हर रोज सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वीरवार को पदयात्रा के दौरान गांव सुल्तानपुर से करमपाल श्योराण ने भाजपा को अलविदा कहते हुए इनेलो में अपनी आस्था जताई। वहीं दादरी से संदीप सिंह फौगाट, राजेश शर्मा, मोहित सांगवान व जयनारायण पार्टी में शामिल हुए। राहुल मलिक, विजय वाल्मीकि, राममेहर व सचिन मलिक अपने अनेक साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए। सभी का पार्टी में स्वागत है और सभी को पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

यात्रा जब रामायण गांव में पहुंची तो गांव की एक महिला गेहंू के आटे का बैग लेकर पहुंची और अभय सिंह चौटाला को आटा दिखाते हुए बताया कि भाजपा सरकार से उन्हें जो गेहंू का आटा मिलता है वो इतना खराब है कि उसमें कीड़े चल रहे हैं। महिला ने कहा कि इस आटे की रोटी बना कर अगर कुत्तों को खिलाई जाए तो वो भी नहीं खाते लेकिन हमें यह खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है और इस आटे को खाकर उनके बच्चे बीमार पड़ गए हैं। उस महिला ने अभय से उनकी मदद करने की गुहार लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए यहां आई है। अभय ने महिला को आश्वासन दिया कि उनकी इस समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। 

इस दौरान भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश में बेहिसाब कर्ज बढ़ा और बड़े-बड़े घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी घोटाले किये हैं उन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के बीच बेनकाब किया जा रहा है। इनेलो महासचिव ने कहा कि प्रदेश में आने वाला वक्त इनेलो का ही है। इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों का भला कर सकती है। 

उन्होंने कहा कि  साढ़े 8 साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया। पीएम मोदी ने किसानों की आय दोगुणी करने का वायदा किया था। किसान की आय दोगुणी तो नहीं हुई, किसान कर्जदार जरूर हो गया है। आज हरियाणा बेरोजगारी में 37.4 प्रतिशत के साथ पूरे देश में नंबर एक पर है। बेरोजगार युवा हाथों में डिग्री लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में चक्कर काटने को मजबूर हैं। 

अभय ने कहा कि गठबंधन सरकार ने प्रदेश में स्थापित उद्योगों में प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, यह वायदा झूठा साबित हुआ। 75 प्रतिशत तो क्या 75 युवाओं तक को उद्योगों में रोजगार नहीं मिला। बुढ़ापा पेंशन 5100 रूपए करने के वायदे भी कोरे निकले। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली इस सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। महिला कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री पर कार्रवाई की बजाए पूरी सरकार ढाल बनकर खड़ी हो गई, जिससे साबित होता है कि यह सरकार महिला विरोधी है। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश का महिला वर्ग सरकार से नाराज है और आगामी चुनाव में महिलाएं सरकार को करारा सबक सिखाने का काम करेंगी। 

अभय चौटाला ने कहा कि इस सरकार की कथनी व करनी में जमीन आसमान का अंतर है। सत्ताधारी लोग दोनों हाथों से प्रदेश का खजाना लूटने में लगे हुए हैं। आज प्रदेश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। भाजपा-जजपा के राज में प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। ऐसे में परिवर्तन समय की मांग है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे सरकार के खिलाफ एकजुट होकर इनेलो का साथ दें। इनेलो की सरकार बनने पर सारे बिगड़े सिस्टम को सुधारा जाएगा। 

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की है। एजेंसी ने कहा अगर कानून व्यवस्था के मामले में सबसे अधिक खराब हालत किसी राज्य की है तो वो हरियाणा है। उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तो प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करेगा, लेकिन फिर भी रोज झूठ बोला जाता है कि इन्वेस्टमेंट बढ़ा है। 

अभय ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर मनरेगा का काम 200 दिन की जगह 365 दिन किया जाएगा और हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे, जिसको नौकरी नहीं मिल पाएगी उन्हें 21 हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा और पेंशन 7500 रूपए इनेलो सरकार बनते ही पहली कलम से कर दी जाएगी। बिजली-पानी सस्ता देंगे। रिटायर कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment