मुंबई. साल था 1943 का और भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था. देशभर में क्रांति की लहर चल रही थी. देश में लाखों लोगों की तरह भारत के एक मेजर जनरल शाहनवाज खान भी इस क्रांति में कूद पड़े. क्रांति तेज हुई और आजादी के विचारों ने हवा पकड़ी. एक लंबे संघर्ष के बाद भारत आजाद हो गया. मेजर शाहनवाज खान ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली. साथ ही मेजन शाहनवाज खान ने लातीफ फातिमा नाम की लड़की को गोद ले लिया. लातीफ फातिमा की शादी मोहम्मद खान से हुई. लातीफ और मोहम्मद खान को मोहब्बत से 2 नवंबर 1965 दिल्ली में एक अंकुर फूटा और बेटे ने जन्म लिया. लातिफ और मोहम्मद खान के लिए बारी दुनिया की तरह ये एक बच्चा था. लेकिन केवल समय जानता था कि एक दिन ये लड़का दुनिया के सारे दिल अपनी मुट्ठी में करने वाला है. ये लड़का बड़ा हुआ अभिनय का रास्ता अपनाया. लेकिन उसकी जिंदगी में एक ऐसा समय आया जब उम्मीद की कोई किरण कहीं दूर तक नजर नहीं आती थी. कहानी आगे बढ़ाते हैं और साल 2019 के उस भयानक दौर में चलते हैं जब पूरी दुनिया कोविड के सामने घुटने टेक रही थी. बॉलीवुड के खिलाफ विरोध की आंधी चल रही थी और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रहीं थीं. इस आंधी की चपेट में वो लड़का भी आया और 4 साल तक सारी कायनात से जूझता रहा. जब बॉलीवुड डूबने की कगार पर था, तो लड़के ने फिर कमर कसी और 1 नहीं बल्कि 2 फिल्में देकर बॉलीवुड की डूबती नैया को पार करा दिया.
LATEST Post
सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम
Published On: June 9, 2026
18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए मौका, घर-घर सत्यापन के दौरान बनेंगे नए वोट
Published On: June 9, 2026
वार्ड पार्षदों और सदस्यों ने जानी कचरा निस्तारण प्रक्रिया
Published On: June 8, 2026
शिशु मृत्यु दर में लगातार कमी लाने से हजारों मासूमों की जान बची
Published On: June 8, 2026
आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया
Published On: June 8, 2026
सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर
Published On: June 8, 2026
कुरुक्षेत्र आगमन पर सुरक्षा काफिला छोड़ ई-रिक्शा से तय किया सफर
Published On: June 8, 2026
चौ. ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Published On: June 8, 2026







