मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ओम पुरी ने एक्टिंग की दुनिया में 3 दशकों तक अपना सिक्का चलाया. ओम पुरी एक्टिंग की दुनिया से पहले सरकारी नौकरी करते थे. ओम पुरी ने अपनी रुचि को देखते हुए सरकारी नौकरी छोड़कर कला की दुनिया में अपना 1 कोना बनाने का सपना देखा था. ये सपना ऐसा सच हुआ कि लाखों लोगों के लिए मिसाल बन गया. ओम पुरी ने अनुपम खेर के टीवी शो में खुद इसका जिक्र किया था. ओम पुरी बताते हैं, ‘मैं सरकारी नौकरी करने लगा था. मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कोई खास मजबूत नहीं थी. साथ ही नौकरी भी ना छोड़ने की सलाह मिल रही थी. फिर भी मैंने अपने सपने को चुना और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ने चला गया.’
Related Posts
Summer Vacation 2026: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट, मिलेगा सुकून और शानदार नज़ारे
May 9, 2026
Indian Railways: कोच और बोगी में क्या है अंतर? अक्सर लोग करते हैं दोनों शब्दों का गलत इस्तेमाल
May 9, 2026








