हरियाणा में अनिल विज विवाद के बीच होगा मंत्रिमंडल विस्तार, निर्दलीय विधायकों की हो सकती है बल्ले-बल्ले

Published On: December 7, 2023
Follow Us


Haryana News : अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 2024 चुनाव से पहले हरियाणा में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। 

सीएम मनोहर लाल ने बुधवार शाम अचानक राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि मुख्यमंत्री जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि बैठक के दौरान बाल कल्याण परिषद में नियुक्तियों और आयोग के अध्यक्षों के शपथ ग्रहण पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी चुनावी समीकरण को साधने के लिए विशेष रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं।

इसके तहत सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को आखिरी साल के लिए कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सरकार को छह निर्दलीय विधायकों और हलोपा के गोपाल कांडा का समर्थन हासिल है।

वहीं, राजस्थान में बिश्नोई बेल्ट में बीजेपी के बेहतरीन प्रदर्शन का तोहफा जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व कुलदीप बिश्नोई को मिल सकता है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनके बेटे भव्य बिश्नोई को भी शामिल किया जा सकता है। 

वहीं, अनिल विज ने अभी भी अपनी नाराजगी नहीं छोड़ी है। चर्चा है कि अगर दो-तीन दिन में उनका विवाद नहीं सुलझा तो वह स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ सकते हैं। वह पिछले दो माह से स्वास्थ्य विभाग की फाइलें नहीं देख रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग पर विज बोले- मुझे यकीन है, सीएम फैसला करेंगे

स्वास्थ्य विभाग में फाइलों के अटकने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह जल्द ही फैसला लेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री पर भरोसा है। ऐसे में एक बार फिर विज ने गेंद मुख्यमंत्री के पाले में डाल दी है। 

अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री इस मामले में कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं। हालांकि, शीतकालीन सत्र से पहले विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है ताकि सरकार सदन में न घिर जाए।

गौरतलब है कि विज पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग की फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। यह मामला प्रदेश में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। विज सीएमओ के एक पदाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक करने से नाखुश हैं और उन्होंने अपनी इस नाराजगी से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक को अवगत करा दिया है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment