किसान आंदोलन 2.0 – किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार
HARYANA DESK || किसान आंदोलन 2.0 शुरू होने वाला है, किसानो ने पूरी तैयारियां कर ली है। हरियाणा के 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद हाेने के बाद पंजाब से लगते व दिल्ली से सटे जिलों में प्रसाशन किसानो को रोकने की तैयारियां कर रहा है।
हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद तीनों राज्यों में अलर्ट है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं।
कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे 44 के शाहाबाद मारकंडा पुल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे डीसी एवं एसपी मौके पर ही रणनीति बनाते हुए।
पैरा मिल्ट्री की चारों कंपनी फिलहाल पुलिस लाईन में डेरा डाले हुए हैं। दिन भर पुलिस हर हालात से निपटने के लिए रणनीति बनाती रही। शनिवार से ही जिले में धारा 144 लागू की हुई है। डीसी व एसपी ने पंजाब सीमा पर की गई नाकेबंदी व लगाई बैरिकेडिंग का जायजा लिया।
करनाल पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत एसपी करनाल शशांक कुमार सावन के दिशा निर्देश अनुसार करनाल पुलिस अलर्ट है। 12 और 13 फरवरी को अनावश्यक रुप से चंडीगढ़ व दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए करनाल पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है।
इस प्रकार रहेगा
1. दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालको को सलाह दी जाती है कि वे करनाल मेरठ रोड मंगलौरा होते हुए शामली साहरनपुर मार्ग का प्रयोग करते हुए चंडीगढ़ पंचकुला जाए।
2. इसके अलावा यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहन चालक इन्द्री मोड नया बस स्टैंड होते हुए इन्द्री, लाडवा होते हुए यमुनानगर की तरफ जा सकते है। और वाहन चालक रायपुर भादसों की तरफ से लाडवा यमुनानगर जा सकते है ।
शंभू टोल से आगे पुलिस के अलावा कोई नहीं जा सकेगा। पुलिस लाइन में भी मॉक ड्रिल होगी। अब फाइनल रिहर्सल की तैयारी है। पंजाब हरियाणा सीमा पर बीएसएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।
किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कैथल जिले में जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसके तहत जिले से पटियाला जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केवल एकमात्र रास्ता को खोलकर पटियाला जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।
इसको लेकर कैथल की एसपी उपासना ने बताया कि पंजाब जाने के लिए वाहनों का आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया है। बताया की पंजाब के साथ लगते सभी नाके सील रहेंगे। जो इस दौरान आम नागरिकों के आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन व रूट डायवर्ट किया है।
एसपी ने बताया कि इसके तहत पंजाब के पटियाला जाने के लिए चीका से कल्लरमाजरा, बौपुर, बलबेहड़ा वाले रास्ते का प्रयोग करें।
https://ift.tt/rNj2PJg











