नीति आयोग की वर्ष 2023 रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में 14 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए
राज्य की विकास दर 8 प्रतिशत, हरियाणा खुशहाली, विकास और आर्थिक दृष्टि से निरंतर बढ़ रहा आगे- मनोहर लाल
वर्ष 2047 तक जब भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो हरियाणा भी विकसित राज्यों की श्रेणी में होगा शामिल
चंडीगढ़ DIGITAL DESK || हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूलावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। ट्राईसिटी यानि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। पंचकूला की प्रगति निरंतर हो रही है और चंडीगढ़ में बने एयरपोर्ट का लाभ भी पंचकूला को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आज जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रदेशवासियों को लगभग 4223 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं समर्पित करने के उपरांत प्रदेश की जनता को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश व प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की जितनी नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। पिछली सरकारों के दौरान जो शिलान्यास किए गए थे, उन परियोजनाओं का भी हमारी सरकार ने उद्घाटन किया और आज भी जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका उद्घाटन भी हम ही करेंगे।
राज्य की विकास दर 8 प्रतिशत, हरियाणा खुशहाली, विकास और आर्थिक दृष्टि से निरंतर बढ़ रहा आगे
उन्होंने कहा कि हरियाणा के फिसकल पैरामीटर जीएसडीपी के 26-27 प्रतिशत तक है, जबकि पंजाब द्वारा हाल ही में जो बजट पेश किया गया है, उसमें फिसकल पैरामीटर 47-48 प्रतिशत तक दिखाया गया है। इसलिए पंजाब के लोग भी मानते हैं कि हरियाणा हमसे बहुत आगे निकल गया है। मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के संबंध में पंजाब के लोगों से भी हमारी बात होती रहती है और अभी हाल ही में कुछ लोगों के साथ हमारी चर्चा हुई और हमने उन्हें कहा कि कृषि क्षेत्र व किसानों के कल्याण के लिए जो कुछ हरियाणा सरकार ने किया है, आप लोग पंजाब सरकार से कहें कि केवल उतना ही कर दें।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से एमबीबीएस सीटों की संख्या 3500 होगी
उन्होंने कहा कि राज्य में वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट अवधारणा के तहत पदमा स्कीम के अंतर्गत लगभग 40 क्लस्टर बनाए जा चुके हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार की पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इस योजना के तहत कुल 140 कलस्टर बनाए जाने हैं। इसके अलावा, गन्नौर में लगभग 7000 करोड़ रुपये की लागत से भारत की ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी हॉर्टिक्लचर मंडी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 5900 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लाइन लॉस 34-35 प्रतिशत से कम करके 11 प्रतिशत तक लेकर आए हैं और जल्द ही 10 प्रतिशत तक लेकर जाने का लक्ष्य है।
11 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्य सूचना आयुक्त विजय वर्धन, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
https://ift.tt/c16Grvu










