भाजपा सरकार बनने पर यमुनानगर में स्थापित होगा 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर स्टेशन – अरोड़ा

Published On: September 22, 2024
Follow Us

पार्टी कार्यालय में सैंकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

यमुनानगर DIGITAL DESK ||  भाजपा प्रत्याशी एवम विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर स्टेशन स्थापित करेंगे। करनाल-यमुनानगर नई रेलवे लाइन के निर्माण करेंगे।

औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर सब्सिडी प्रदान कर जगाधरी शहर के धातु उद्योग को पुनर्जीवित करने हेतु एक मास्टर प्लान पेश करेंगे। एक विश्वकर्मा महाविद्यालय स्थापित करेंगे जो श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से संबंधित रहेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करेंगे। सिविल अस्पताल में आई.सी. यू. बनाएंगे। 100 बिस्तर वाले सिविल अस्पतालों को 200 बिस्तर, 200 बिस्तर वाले सिविल अस्पतालों को 300 बिस्तर वाले अस्पतालों में अपग्रेड करेंगे। सिटी स्कैन, एम.आर.आई. व कार्डियोलॉजी सेवाओं का विस्तार करेंगे। हर गांव में एक महिला चौपाल बनाएंगे। अति-वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा केंद्र बनाएंगे। ओलंपिक खेल नर्सरी बनाएंगे।


आबादी के हिसाब से एक अत्याधुनिक सभागार बनाएंगे “दृष्टि केंद्र” नाम से कमांड नियंत्रण केंद्र स्थापित करेंगे जो सरकारी सेवाओं के बेहतर समन्वय और वितरण सुनिश्चित करेगा। विधायक अरोड़ा रविवार को भूखड़ी, खारवन, फतेहगढ़, आर्य समाज मंदिर, रामपुर  माजरा, रतनपुरा, जम्मू कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, तीर्थ नगर, गांधी पार्क, वाल्मीकि बस्ती पुराना हमीदा, महावीर कॉलोनी, सारणी चौक आदि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान लोगों ने उनका फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 11 के सैंकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। विधायक अरोड़ा ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रमों में सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा को अपना समर्थन व सहयोग देने की बात कही।


भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भारत को विकसित करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले दस सालों में देश व प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाए। भारत के विकसित होने तक यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां फुट की राजनीति कर रही, वहीं भाजपा जनहित और देश हित में कार्य कर रही है।

कांग्रेस में न नेताओं का सम्मान है और न ही कार्यकर्ताओं का। कांग्रेस नेत्री शैलजा इसका ताजा उदाहरण है। जिस पार्टी में उनके नेताओं का सम्मान नहीं, उसमे आम जनता को क्या सम्मान मिलेगा। भाजपा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां हर व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने दावा किया कि आगामी आठ अक्टूबर को हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। सरकार बनने पर भाजपा ने संकल्प किए है, सभी को पूरा किया जाएगा। 

https://ift.tt/ySNCi4X

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment