अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई सिरसा में योग शिविर आयोजित

Published On: June 7, 2026
Follow Us

सिरसा, 05 जून।
आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिरसा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्र पाल नागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान योग सहायकों पंकज, इन्द्रजीत, मोनिका, आईना एवं हेमलता ने संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा लगभग 650 प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए। साथ ही योग के महत्व, इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


योग प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा शरीर रोगों से लड़ने में अधिक सक्षम बनता है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य बुधराम कंबोज, हरीश कुमार, अनिल कुमार, गुरदयाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, मनदीप कौर सहित संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment