मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना

Published On: June 6, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 5 जून-    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। मैं आप सबको इसकी भी हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही, मैं सबसे अपील करता हूं कि आप पर्यावरण को बचाने में योगदान दें। आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप एक पेड़ अवश्य लगाएं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह लाडवा कुरुक्षेत्र के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का हल करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव केवल एक दिन के औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें हम सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी परंतु सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो हम वास्तव में केवल हरियाली नहीं बढ़ा रहे होते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की नींव को सुदृढ़ कर रहे होते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से जिम्मेदारी का आह्वान किया कि वे वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूर्ण देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा लगाए गए पौधे जब विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं, तभी वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शीतल छाँव और जैव-विविधता का आधार प्रदान कर पाते हैं। हर दिन हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर सक्रिय प्रयास करने चाहिए, ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समय की मांग है कि हम प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएँ। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इसके उपयोग को रोकने में सक्रिय योगदान दें।

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment