आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Published On: June 5, 2026
Follow Us

हिसार, 04 जून।  
अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने कहा है कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है। समाधान शिविर से आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना सशक्त हुई है। प्रशासनिक कार्यशैली और संवेदनशील व्यवहार के साथ शिकायतों की सुनवाई कर समाधान शिविर आम जनता को राहत प्रदान कर रहे हैं।


वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में सातरोड कला निवासी कृष्ण कुमार की अधिकारियों द्वारा भूमि पैमाइश न करने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव सिवानी बोलान के कुछ ग्रामीणों द्वारा बंद गली को खुलवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौका मुआयना कर आगामी कार्यवाही अमल में लाने की हिदायत दी। एक प्रशिक्षु द्वारा सिविल अस्पताल में अप्रेंटिस करने उपरांत उसका बकाया स्टायफंड न देने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने सिविल सर्जन को मामले की पुख्ता से जांच कर प्रशिक्षु की समस्या का निदान करने को कहा।
इसी प्रकार गांव खोखा के कुछ ग्रामीणों द्वारा नाले की जगह बनाए गए पक्के रास्ते को हटवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को मामले की जांच कर नागरिकों की समस्या का उचित समाधान करने के निर्देश दिए। डोगरान मोहल्ला निवासी मनोज कुमार की पड़ोसी द्वारा किए गए अवैध निर्माण हटवाने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने नगर निगम अधिकारियों को मौका पर जाकर जांच करने उपरांत आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी। एक अन्य शिकायत में मार पिटाई करने व माता-पिता को जान से मारने की धमकी की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबंधित नागरिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। गांव खरड़ निवासी रमेश कुमार द्वारा खरीफ 2025 के फसल खराबे के मुआवजे की राशि न मिलने की शिकायत तथा हिसार बिश्नोई कॉलोनी निवासी रोहताश की इंतकाल दर्ज न करने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने तहसीलदार को प्रार्थी के समक्ष आ रही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।  गांव खरड़ निवासी नीलम की लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित शिकायत  पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा।
इस अवसर पर एसीयूटी विवेक यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment