बेरी (झज्जर ), 04 जून। बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए आज (05 जून, शुक्रवार) को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई उपभोक्ता फैंसले से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकता है।
Related Posts
प्राचीन पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक अभिलेखों की खोज अभियान को गंभीरता से लें अधिकारी : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया
June 5, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी
June 5, 2026
उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान
June 5, 2026




