परिवार पहचान पत्र, राजस्व, बिजली, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर दिए जल्द समाधान  के निर्देश

Published On: June 5, 2026
Follow Us

झज्जर, 04 जून। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने जिलाभर से पहुंचे नागरिकों की शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


समाधान शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र, इंतकाल, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय संशोधन और राजस्व विभाग सहित विभिन्न विषयों से संबंधित सात शिकायतें प्राप्त हुईं। डीसी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का घर-द्वार के नजदीक समाधान करना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का लाभ उठाएं।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीएमसी अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, सीटीएम ऋतु बंसीवाल, एसीपी सुरेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment