नागरिक अस्पताल को मिली नई एम्बुलेंस,  जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Published On: June 3, 2026
Follow Us

सिरसा, 02 जून।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नागरिक अस्पताल में मरीजों की सहायता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। यह एम्बुलेंस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा को प्रदान की गई है।


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने बताया कि प्राप्त नई एम्बुलेंस को सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से नागरिक अस्पताल सिरसा को सौंप दिया गया है। इस एम्बुलेंस के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में भी यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ. पवन, फ्लीट मैनेजर चेतन ग्रेवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के उप अधीक्षक पवन राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment